आज की ताजा खबर

बेला में अज्ञात वाहन की टक्कर से डाक सेवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

top-news

सलमान

बेला औरैया। बेला थाना क्षेत्र में मल्हौसी मोड़ से पहले अज्ञात वाहन और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार डाक सेवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना बेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान समर श्रीवास्तव (26) पुत्र मिलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, निवासी किशोरगंज, बिधूना के रूप में हुई है। वह डाक सेवक के पद पर कार्यरत हैं और ड्यूटी के लिए मल्हौसी पोस्ट ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन और उनकी स्कूटी के बीच दुर्घटना हो गई।

हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह, आरक्षी विशाल तंवर और हेड कांस्टेबल अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *