आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष बने अक्षय साहनी, कुशीनगर में हुआ जोरदार स्वागत
- दैनिक लोक भारती
- 30 Oct, 2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सौंपी प्रदेश की कमान, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन;
प्रेस वार्ता में संघर्ष, सनातन और आगामी चुनाव पर रखे विचार
मोहम्मद नईम
पडरौना, कुशीनगर। हिंदू युवा नेता अक्षय साहनी उर्फ शशांक साहनी को शिवसेना हिंदुस्तान का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कुशीनगर में खुशी और उत्साह का माहौल है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता द्वारा उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपे जाने को उनके समर्थकों ने जनपद और पडरौना के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद कुशीनगर पहुंचे अक्षय साहनी का राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह, पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, शिवसेना हिंदुस्तान के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, मनोनीत सभासद प्रमोद साहा के साथ समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की।
हालांकि, बीते दिनों पडरौना नगर में सरकारी बस चालक की कथित लापरवाही से हुई दर्दनाक दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने की खबर से आहत अक्षय साहनी ने समर्थकों से ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत नहीं करने की अपील की थी। इसका सम्मान करते हुए समर्थकों ने सादगी के साथ उनका अभिनंदन किया।
उनके आगमन पर भगवान बुद्ध द्वार से स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कसया गांधी चौक, साखोपार, रविंद्रनगर पुलिस चौकी चौराहा, पडरौना के छावनी, सुभाष चौक, तिलक चौक, जटहां रोड, अंबे चौक स्थित माता रानी के मंदिर और बेलवा चुंगी सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन होटल शिवराम पैलेस में हुआ, जहां समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की।इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय साहनी ने अपने जीवन के संघर्ष, धैर्य और संगठन के प्रति समर्पण का उल्लेख किया।
उन्होंने हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार, सनातन संस्कृति की मजबूती और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने इस उपलब्धि में सहयोग और समर्थन देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष चंदन जायसवाल, छात्र नेता धवन जायसवाल सहित कैलाश साहनी, सिंहासन साहनी, अनिल साहनी, रामवेलास साहनी, मुन्ना साहनी, दुर्गेश साहनी, विशाल जायसवाल, सचिन जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, माणिक चतुर्वेदी, संजय शाही, अर्पित रॉय, महेंद्र दूबे, राजन ब्याहुत, अंशु कुशवाहा, राजन सिंह, विवेक कुशवाहा, आकाश कुमार, जैकी यादव, राजेंद्र चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, ब्रह्मा वर्मा, छोटू सोनी, डीके मौर्या, फूलबदन चौहान, धनंजय तिवारी, निर्भय जायसवाल, सुनील कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अजय कुशवाहा, गोपाल रौनियर, उमा यादव, राजीव मिश्रा, प्रदीप रावत, राहुल कुशवाहा, जितेंद्र यादव और मंटू जायसवाल सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







