आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पीईटी परीक्षा पर डीएम की पैनी नजर, औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्था; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
- दैनिक लोक भारती
- 30 Oct, 2026
डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांचे सुरक्षा इंतजाम, नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए अधिकारियों को किया सतर्क
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा रहा। परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो, इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्वयं निगरानी की कमान संभाली। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के साथ परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी की सक्रियता और सख्त रुख ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को भी पूरी तरह सतर्क रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
शुक्रवार को डीएम और एसपी ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल तथा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की उपस्थिति, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों और केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं को बारीकी से परखा। केंद्र व्यवस्थापकों से जानकारी लेकर आयोग के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में 262 उपस्थित और 122 अनुपस्थित रहे। वहीं क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में भी 384 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 264 ने परीक्षा दी, जबकि 120 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने में कोई चूक न हो। नकल और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सतत निगरानी रखी जाए। प्रवेश और निकास व्यवस्था व्यवस्थित रहे तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
एसपी आरती सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सजगता से अपने दायित्व निभाएं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







