आज की ताजा खबर

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने पेश की मानवता की मिसाल, सात शिक्षकों को मिला 51-51 हजार का सहयोग

top-news

कसया बीआरसी पर आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने वितरित किए चेक, शिक्षकों के हित में संगठन की पहल को सराहा

मोहम्मद नईम

कसया कुशीनगर। शिक्षक हितों के साथ उनके परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनने की पहल करते हुए टीचर्स सेल्फ केयर टीम कुशीनगर ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। विकास खंड कसया स्थित बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में टीम की कन्यादान योजना के तहत सात लाभार्थी शिक्षकों को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव ने लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम केवल एक संगठन नहीं, बल्कि शिक्षकों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाला मजबूत परिवार है। संकट के समय सहयोग की ऐसी पहल शिक्षक समुदाय में एकता, भाईचारे और परोपकार की भावना को मजबूत करती है। योजना के तहत प्रतिभा सिंह, हरेंद्र शर्मा, उषा देवी, गया बोध सैनी, अछैबर प्रसाद, अंबरीष चंद्र राव और सलाहुद्दीन अंसारी को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने कन्यादान योजना की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ त्रिपाठी ने किया। इस दौरान जिला संयोजक अखिलेश कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष दीपेश कुमार सिंह, संजय यादव, शैलेश कुमार, रविंद्र टैगोर, हरेंद्र चौरसिया, दिलीप सिंह, योगेंद्र गौतम, नीरज श्रीवास्तव, सुरेश रावत, वाहिद अली, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णमोहन, अनामिका शाही और रश्मि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *