आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती, कोहरे से पहले दुरुस्त होंगी सड़कें
- दैनिक लोक भारती
- 30 Oct, 2026
बारिश से उखड़ी सड़कों और गड्ढों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, हाईवे पर मनमाने ढंग से बसें खड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l सड़कों पर गड्ढे, हाईवे पर बेतरतीब खड़े वाहन और कोहरे में धुंधले पड़ते संकेतक किसी बड़े हादसे की वजह न बनें, इसके लिए जिला प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। आगामी शीत ऋतु में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने संबंधित विभागों को सख्त हिदायत दी है कि कोहरा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्गों को सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार और आमजन की सुरक्षित आवाजाही को लेकर विभागवार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल भरवाए जाएं। मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने आगामी कोहरे के मद्देनजर प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर दिशा सूचक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड तथा रोड मार्किंग दुरुस्त कराने को कहा, ताकि कम दृश्यता में भी वाहन चालकों को रास्ते की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनमाने ढंग से खड़ी होने वाली रोडवेज और निजी बसों को लेकर भी डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि बसों का ठहराव केवल निर्धारित बस स्टॉप और अधिकृत स्थानों पर ही हो। हाईवे पर अनधिकृत रूप से सवारियां उतारने और बैठाने पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ती है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन सुभाष, एनएचएआई के परियोजना निदेशक विश्वास कुमार, रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मुकेश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







