आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
राजेपुर में विकास योजनाओं की सुस्ती पर विशेष सचिव सख्त, बोले- समयसीमा में पूरे हों काम, लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट
- दैनिक लोक भारती
- 30 Oct, 2026
विशेष सचिव राजस्व अतुल वत्स ने आकांक्षात्मक ब्लॉक का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचाने के दिए निर्देश
गोपाल प्रकाश सक्सेना
फर्रुखाबाद।आकांक्षात्मक विकासखंड राजेपुर में विकास योजनाओं की प्रगति परखने पहुंचे विशेष सचिव राजस्व अतुल वत्स ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित हो। जिन विभागों की प्रगति निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, वे कार्ययोजना बनाकर तत्काल सुधार लाएं। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में केवल कागजी प्रगति दिखाने के बजाय धरातल पर परिणाम नजर आने चाहिए।
शुक्रवार को विशेष सचिव ने राजेपुर विकासखंड का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अब तक हुई प्रगति का विवरण लिया और निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं। योजनाओं की नियमित निगरानी हो और जिन क्षेत्रों में अपेक्षित उपलब्धि हासिल नहीं हुई है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए विशेष सचिव ने स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को समय से उपचार, आवश्यक दवाइयां और जांच की सुविधाएं मिलनी चाहिए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए, जिससे ग्रामीणों को उपचार के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा कुपोषण की स्थिति में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। कृषि विभाग को किसानों तक सरकारी योजनाओं, अनुदान और आधुनिक तकनीकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को पशुओं के नियमित टीकाकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं पर ध्यान देने को कहा।
ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और खादी ग्रामोद्योग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विशेष सचिव ने कहा कि आकांक्षात्मक ब्लॉक के विकास में सभी विभागों की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। निर्धारित विकास संकेतकों पर बेहतर उपलब्धि हासिल करने के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप निदेशक कृषि, परियोजना निदेशक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







