आज की ताजा खबर

संयुक्त जिला चिकित्सालय में मना कन्या जन्मोत्सव, 11 नवजात बालिकाएं सम्मानित

top-news

बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाने और उनके संरक्षण व शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, रविन्द्रनगर धूस के सभागार में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर हुआ। इस दौरान 11 नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को बेबी किट, मिष्ठान, टेडी बियर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गौंड, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव एवं डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नलिन सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी। वहीं, जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना कुशवाहा ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1098, 181, 1090, 112 तथा एंबुलेंस सेवा 108 और 102 के बारे में जागरूक किया। अमन मिश्रा ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पंपलेट वितरित कर पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। समापन पर सचिव भुवन ने कहा कि बेटियां समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनके बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा, सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना परिवार एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह, वंदना कुशवाहा, स्टाफ नर्स राजेश्वरी सहित लाभार्थी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *