आज की ताजा खबर

सुंदरपुर खालसा में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

top-news

सरयू नदी के रामबाग घाट से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे श्रद्धालु, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

4 नवंबर को होगी पूर्णाहुति, 5 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। सुंदरपुर खालसा गांव में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। मुख्य यजमान रामजनम गोस्वामी के आयोजन में निकली यात्रा में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा सुंदरपुर खालसा गांव से प्रारंभ होकर मां सरयू नदी के किनारे स्थित रामबाग घाट पहुंची। यहां पुरोहितों और कथा वाचक राकेश त्रिपाठी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सरयू नदी का पवित्र जल कलश में लेकर यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। मुख्य यजमान रामजनम गोस्वामी और उनकी पत्नी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की।


अयोध्या से आए महाराज सुनाएंगे संगीतमय भागवत कथा

कथा वाचक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि 29 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन 4 नवंबर को पूर्णाहुति हवन के साथ संपन्न होगा। इसके अगले दिन, 5 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर दो बजे से अयोध्या से पधारे पंडित राकेश जी महाराज संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा में राकेश जी महाराज मुख्य प्रवचनकर्ता होंगे, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में पुरोहित जी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।

आयोजन को सफल बनाने में जुटा गोस्वामी परिवार

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुख्य यजमान रामजनम गोस्वामी और उनकी पत्नी के साथ राम बहादुर गोस्वामी, विजय प्रकाश गोस्वामी, बलराम गोस्वामी, शिवम गोस्वामी, शुभम गोस्वामी, अथर्व गोस्वामी और सात्विक गोस्वामी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कलश शोभायात्रा के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। आयोजन स्थल पर भक्तों की उपस्थिति से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *