आज की ताजा खबर

हजारीपुर गांव में ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था पांच साल का आर्यन, पहिये के नीचे आने से मौत

top-news

पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

रोहित अवस्थी 

अजीतमल, औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हजारीपुर गांव में दर्दनाक हादसे में किसान के पांच वर्षीय बेटे की ट्रैक्टर के पहिये से दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से मां खुशबू और पिता ध्रुव सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।


हजारीपुर गांव निवासी किसान ध्रुव सिंह का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन गांव के ही शिवराज सिंह के ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठकर खेतों की ओर जा रहा था। खेत में घूरे की खाद डाली जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे मडगार्ड पर बैठा आर्यन संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। जब तक ट्रैक्टर रोका जाता, तब तक उसका पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया।

हादसे के समय आर्यन के पिता ध्रुव सिंह भी ट्रैक्टर की दूसरी ओर बैठे थे। वह बेटे को संभाल पाते, इससे पहले ही हादसा हो गया। परिजन आनन-फानन में आर्यन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत से मां खुशबू और पिता ध्रुव सिंह बदहवास हैं। वहीं, तीन वर्षीय छोटी बहन भी परिजनों को रोता देखकर बेहाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *