आज की ताजा खबर

आलापुर में बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल बर्बाद, खेतों में गिरी पकी फसल से किसान परेशान

top-news

दो दिनों से लगातार बारिश और जलभराव ने बढ़ाई किसानों की चिंता, सब्जियों की खेती भी प्रभावित

सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की उठाई मांग

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के झोंकों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा के कारण गिर गई है। कई स्थानों पर पकी हुई फसल बारिश के पानी में डूब गई, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। खेतों में बर्बाद होती फसल देखकर किसानों के चेहरों पर चिंता साफ दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि अर्नब तूफान के असर से क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इसके चलते कई गांवों में किसानों की तैयार फसल खेतों में गिर गई। तेज हवा और जलभराव ने खेती-किसानी को प्रभावित किया है। धान की फसल के अलावा आलू, चना और मटर की खेती पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की बात सामने आई है।


जलभराव से सब्जियों की खेती को भी नुकसान

लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। कई जगह सब्जियों की फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पहले से ही खेती की लागत और मेहनत लगा चुके किसानों के सामने अब फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए किसानों की निगाहें अब प्रशासन की ओर हैं। उन्हें उम्मीद है कि नुकसान का आकलन कर जल्द राहत पहुंचाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *