आज की ताजा खबर

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में अरुणा कोरी को मिली जगह, समर्थकों में खुशी

top-news

बिल्हौर की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री को संगठन में मिली जिम्मेदारी, दो बार रह चुकी हैं विधायक

आशीष कुमार 

बिल्हौर, कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद बिल्हौर में खुशी का माहौल है। बिल्हौर निवासी पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अरुणा कोरी को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

अरुणा कोरी पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार में महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण मंत्री रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह दो बार विधायक भी निर्वाचित हो चुकी हैं। राजनीतिक सफर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें स्थान मिला है। उनके मनोनयन को लेकर बिल्हौर क्षेत्र के समर्थकों में खासा उत्साह है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *