आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बेमौसम बारिश से फसल बर्बादी पर भाजपा नेताओं ने उठाई मुआवजे की मांग, एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 31 Oct, 2026
आलापुर तहसील सहित प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व और कृषि विभाग से संयुक्त सर्वे कराने की मांग
फसल बीमा क्लेम और विशेष राहत पैकेज दिलाने के लिए मुख्यमंत्री व डीएम को भेजा ज्ञापन
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील आलापुर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलें प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों को तत्काल राहत और उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई है।
भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह पिंटू और श्यामनाथ शुक्ला की अगुवाई में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी अंबेडकरनगर को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी आलापुर विकास यादव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शासन-प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
प्रभावित गांवों में संयुक्त टीम से सर्वे कराने की मांग
ज्ञापन में मांग की गई कि तहसील आलापुर सहित जनपद के जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो, ताकि प्रत्येक प्रभावित किसान की फसल के वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सके। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।
भाजपा नेताओं ने प्रभावित किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की। इसके साथ ही फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को नियमानुसार बीमा क्लेम दिलाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की बात कही गई।
किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग
ज्ञापन में किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने की मांग भी शामिल रही। नेताओं का कहना था कि किसान पूरे वर्ष मेहनत करके फसल तैयार करता है। खेती में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर बड़ी धनराशि खर्च होती है। ऐसे में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रभावित किसानों को जल्द राहत पहुंचाना जरूरी है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह पिंटू और श्यामनाथ शुक्ला ने प्रशासन से मांग की कि किसानों के नुकसान का शीघ्र आकलन कराकर उन्हें राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान समाजसेवी प्रदीप पाण्डेय, पूर्व भाजपा महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, कमलेश मिश्र, रमेश कुमार मौर्य, अंशुल यादव, आदित्य सिंह, ख्वाजा अली असगर, शैलेन्द्र कुमार यादव, विनय मिश्र, सर्वेश कुमार सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता, किसान एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







