आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुकदमा दर्ज होने के एक साल बाद भी नहीं मिली कूड़ा गाड़ी, 1.64 लाख रुपये भुगतान के बावजूद फर्म ने नहीं की आपूर्ति
- दैनिक लोक भारती
- 31 Oct, 2026
पुलिस में मुकदमा दर्ज, फिर भी ग्राम पंचायत की समस्या जस की तस; कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। ग्राम पंचायत को कूड़ा गाड़ी उपलब्ध कराने के नाम पर 1.64 लाख रुपये का भुगतान लेने के बावजूद संबंधित फर्म ने अब तक वाहन की आपूर्ति नहीं की। हैरानी की बात यह है कि फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुए एक साल बीतने को है, लेकिन ग्राम पंचायत को न तो कूड़ा गाड़ी मिली और न ही समस्या का समाधान हो सका। नतीजतन गांव में कूड़ा उठान और कचरा निस्तारण की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यह मामला जनपद के विकासखंड तमकुही के ग्रामसभा बसडीला पाण्डेय का है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत के तत्कालीन पंचायत अधिकारी सूरज प्रकाश यादव ने 24 मार्च 2025 को पडरौना के छावनी स्थित राधाकृष्ण इंटरप्राइजेज के खाते में कूड़ा गाड़ी की आपूर्ति के लिए कुल 1,64,800 रुपये का भुगतान किया था। बताया जाता है कि उक्त फर्म लखनऊ की लॉजरी गुड्स प्राइवेट लिमिटेड की अधिकृत विक्रेता है। ग्राम पंचायत का आरोप है कि भुगतान प्राप्त करने के बाद भी फर्म लगातार कूड़ा गाड़ी उपलब्ध कराने में टालमटोल करती रही। कई बार आग्रह करने के बावजूद जब वाहन नहीं मिला तो ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने फर्म से संपर्क किया। आरोप है कि इस दौरान फर्म के कर्मचारियों ने सहयोग करने के बजाय धमकी भरे लहजे में बात की और अनुचित व्यवहार किया।
शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, लेकिन नहीं निकला नतीजा
कूड़ा गाड़ी नहीं मिलने से ग्राम पंचायत में कचरा उठान का काम प्रभावित होने लगा। परेशान ग्राम प्रधान और पंचायत अधिकारी ने जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के निर्देश पर तुर्कपट्टी पुलिस ने राधाकृष्ण इंटरप्राइजेज के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 88/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया था। तत्कालीन थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी ग्राम पंचायत को कूड़ा गाड़ी नहीं मिल सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरकारी धन का भुगतान होने और पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आखिर ग्राम पंचायत को उसका वाहन कब मिलेगा?
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. सत्येंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि कूड़ा गाड़ी के अभाव में गांव में कचरा निस्तारण का काम प्रभावित हो रहा है। ग्राम पंचायत को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं, तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मामले में प्रक्रिया के स्तर पर क्या कमी रह गई है, इसकी जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







