आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के शिकार डॉक्टर को मिली राहत, कूरेभार पुलिस ने वापस कराए 46,380 रुपये
- दैनिक लोक भारती
- 31 Oct, 2026
अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने कराई थी ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी
साइबर हेल्प डेस्क ने खातों को फ्रीज कराकर MRM पोर्टल के जरिए पीड़ित को लौटाई रकम
सुशील मिश्रा
कूरेभार (सुलतानपुर)। ऑनलाइन निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ कूरेभार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 46,380 रुपये वापस कराए हैं। ठगी के शिकार गुप्तारगंज निवासी डॉ. अंकित कुमार ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार, साइबर ठगों ने डॉ. अंकित कुमार को अधिक धनराशि कमाने का लालच देकर ऑनलाइन निवेश कराया। इसके बाद निवेश के नाम पर उनसे लगातार अतिरिक्त रकम की मांग की जाने लगी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल के माध्यम से शिकायत की।
खातों को फ्रीज कराकर वापस कराई रकम
शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क थाना कूरेभार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया। इसके बाद भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप MRM पोर्टल के माध्यम से 31 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के खाते में 46,380 रुपये की धनराशि वापस कराई गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी साइबर क्राइम), क्षेत्राधिकारी बल्दीराय और थानाध्यक्ष कूरेभार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अबू हमजा और महिला कांस्टेबल बसन्ती शामिल रहीं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







