आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सुलतानपुर में राष्ट्रीय एकता का संदेश, युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर
- दैनिक लोक भारती
- 31 Oct, 2026
मुख्यमंत्री ने लोकभवन से सरदार पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र योजना का किया शुभारंभ
आईटीआई, पॉलिटेक्निक और व्यावसायिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देखा सजीव प्रसारण
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोकभवन स्थित सभागार से सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र योजना का शुभारंभ किया। जनपद के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
10 से 25 एकड़ भूमि पर स्थापित होंगे कौशल प्रशिक्षण केंद्र
उत्तर प्रदेश शासन की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और रोजगार की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। योजना के तहत जनपद मुख्यालय से 15 से 20 किलोमीटर की परिधि में 10 से 25 एकड़ भूमि पर कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र स्थापित किए जाने की योजना है। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर जिले के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई। छात्र-छात्राओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजना के शुभारंभ को देखा और इस पहल के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सरदार पटेल के योगदान को किया गया याद
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। शासन के निर्देशानुसार एकता दिवस की शपथ, एकता दौड़, मार्च पास्ट और राष्ट्रीय एकता से जुड़ी अन्य गतिविधियों के जरिए राष्ट्र के प्रति एकजुटता का संदेश प्रसारित करने का उद्देश्य रखा गया।
इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। साथ ही सभी वर्गों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







