आज की ताजा खबर

जाति-धर्म की दीवारों से ऊपर उठकर गरीबों के मसीहा बने डॉ. युवराज सिंह, गरीबी से टूटते परिवार का बने सहारा

top-news

शहर से बाहर होने के बावजूद सोशल मीडिया पर गरीब परिवार की पीड़ा की जानकारी मिलते ही निभाया अपना कर्तव्य, छोटे भाई डॉ. ध्रुव राज सिंह को भगवान दास के घर भेजकर इलाज समेत हरसंभव मदद का दिया भरोसा

लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़

फर्रुखाबाद l इंसान की पहचान उसकी जाति, धर्म या मजहब से नहीं, बल्कि उसके विचारों और दूसरों के दुख-दर्द में खड़े होने के जज्बे से होती है। इसकी मिसाल राजेपुर क्षेत्र के गाजीपुर गांव में उस समय देखने को मिली, जब गरीबी और गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक परिवार की पीड़ा सुनकर डॉ. युवराज सिंह मदद के लिए आगे आए। आर्थिक तंगी से टूट चुके परिवार के लिए उनकी पहल किसी उम्मीद की किरण से कम नहीं है।


गाजीपुर गांव निवासी भगवान दास कुशवाहा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि उनके पास समुचित उपचार कराने तक के पैसे नहीं हैं। घर की जिम्मेदारियों और पति के इलाज की चिंता के बीच उनकी पत्नी कड़ाके की ठंड में खेतों में आलू बीनकर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं। एक ओर पति की बीमारी, दूसरी ओर आर्थिक तंगी और परिवार की जिम्मेदारियां, इस बेबस महिला की जिंदगी को संघर्षों के बीच धकेल रही हैं। 


बताया गया कि परिवार ने अपनी पीड़ा एक जनप्रतिनिधि तक भी पहुंचाई थी, लेकिन इलाज से पहले 70 हजार रुपये जमा करने की बात सामने आने से परिवार की उम्मीदों को गहरा झटका लगा। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं था।

इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जब डॉ. युवराज सिंह को भगवान दास के परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिली तो उनका ध्यान इस पीड़ा की ओर गया। उस समय वह शहर से बाहर थे, लेकिन उन्होंने दूरी को अपनी जिम्मेदारी के आड़े नहीं आने दिया। तत्काल अपने छोटे भाई डॉ. ध्रुव राज सिंह को पीड़ित परिवार के घर भेजा। डॉ. ध्रुव राज सिंह ने परिवार से मुलाकात कर उनकी परेशानी जानी और भरोसा दिलाया कि भगवान दास का समुचित उपचार कराने के साथ ही परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। इस पहल से लंबे समय से परेशान परिवार को एक नई उम्मीद मिली है।


जाति और मजहब नहीं, इंसान का दर्द देखते हैं डॉ. युवराज सिंह

डॉ. युवराज सिंह की इस पहल को लेकर राजेपुर क्षेत्र में भी सराहना हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि डॉ. युवराज सिंह ऐसे व्यक्तित्व के धनी हैं, जिनकी विचारधारा जातिवाद और संकीर्ण मानसिकता से कोसों दूर है। उनके लिए जाति, धर्म, संप्रदाय और मजहब की पहचान से कहीं अधिक महत्वपूर्ण इंसान की पीड़ा है। जरूरतमंद चाहे किसी भी समाज, वर्ग या समुदाय का हो, उसकी मदद के लिए आगे आना ही उनके सामाजिक सरोकारों की पहचान बन रहा है।


क्षेत्रीय जनता का कहना है कि डॉ. युवराज सिंह ने अपनी सोच और कार्यशैली से यह संदेश दिया है कि मानव सेवा किसी जाति या धर्म की मोहताज नहीं होती। आम जनमानस ने उनकी इस सोच को उत्तम विचारधारा का नाम देते हुए कहा कि उनके लिए सेवा ही धर्म और मानवता ही सबसे बड़ा मजहब है।

भगवान दास के परिवार के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता ने एक बार फिर यह साबित किया कि मुश्किल समय में किसी असहाय के आंसू पोंछना और उसके जीवन में उम्मीद जगाना ही सच्ची जनसेवा है।

 


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *