आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विकास भवन में 69 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण वितरित
- दैनिक लोक भारती
- 31 Oct, 2026
दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है सरकार : सुरेश खन्ना
लोक भारती न्यूज ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना ने नगर विधानसभा क्षेत्र के 69 पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए।
इस अवसर पर मंत्री श्री खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दिव्यांग भाई-बहनों की दैनिक जरूरतों को आसान करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सृष्टि जायसवाल ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में जिन दिव्यांगजनों को अभी तक ट्राईसाइकिल या अन्य सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुए हैं, वे विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पात्र लाभार्थी पंजीकरण एवं आवेदन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान माननीय वित्त मंत्री ने कुल 69 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें 14 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 26 ट्राईसाइकिल, 06 व्हीलचेयर, 10 एमआर किट, 09 कान की मशीन, 01 वॉकिंग स्टिक एवं 03 ब्लाइंड स्टिक शामिल हैं। उपकरण वितरण के उपरांत वित्त मंत्री ने लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी महापौर अर्चना वर्मा सहकारी बैंक की अध्यक्ष डीपीएस राठौर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के महासचिव नीरज वाजपेयी दिव्यांग विभाग से राजेश कुमार एवं शालिनी वर्मा कार्यक्रम का संचालन ईदू अजनबी के द्वारा किया गया
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







