आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 416 को मिली नौकरी की राह
- दैनिक लोक भारती
- 31 Oct, 2026
16 कंपनियों ने 607 अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार, विधायकों ने चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल के तहत कप्तानगंज स्थित जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले में युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। निजी क्षेत्र की 16 नामी कंपनियों ने 607 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें 416 युवाओं का विभिन्न पदों पर प्रारम्भिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेंटर, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड और विशिष्ट अतिथि विधायक हाटा मोहन वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दोनों विधायकों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
मेले में एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, एलएंडटी फाइनेंस, एलआईसी, फ्लिपकार्ट, जयभारत मारुति, द इंडिया थरमिट, कृष्णा मारुति ट्रैवल लिमिटेड और क्वेस कॉर्प सहित 16 कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों की ओर से एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, सुपरवाइजर, मशीन ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, फील्ड लोन ऑफिसर और प्रोडक्शन ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए।
इस अवसर पर विधायक विनय प्रकाश गोंड और मोहन वर्मा ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष विजय कुमार खेतान, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्ता, मनोज मिश्रा, लालजी कन्नौजिया, कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चन्दन कुमार गोंड ने किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। 607 अभ्यर्थियों में से 416 का प्रारम्भिक चयन इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने आयोजन के सफल समापन की जानकारी दी। खास बात यह रही कि एक ही दिन में 16 कंपनियों की भागीदारी और 416 युवाओं का प्रारम्भिक चयन जिले में रोजगार के अवसरों को लेकर युवाओं की उम्मीदों को नई दिशा दे गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







