आज की ताजा खबर

टांडा में डीएवी स्कूल के छात्र पर लाठी-डंडों से हमला, सिर फूटा; दो नामजद समेत पांच पर मुकदमा

top-news

महिला महाविद्यालय रुस्तमपुर के पास स्कूटी में टक्कर मारकर छात्र को गिराने का आरोप

पुरानी रंजिश में मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए हमलावर

कमल अग्रवाल

टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर लौट रहे डीएवी पब्लिक स्कूल के एक छात्र पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में छात्र के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम मखदूमपुर, यादव का पुरवा निवासी धर्मवीर सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई अभय यादव 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर से छुट्टी होने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। आरोप है कि महिला महाविद्यालय रुस्तमपुर के पास पहुंचते ही रजत सिंह निवासी नारायणपुर प्रीतमपुर और मुकेश निवासी हरसम्हार अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गए।

स्कूटी में टक्कर मारकर गिराने के बाद पीटने का आरोप

तहरीर के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने अभय की स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद सभी ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। हमले में छात्र का सिर फूट गया और शरीर पर कई चोटें आईं।

शोर सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मौके की ओर बढ़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

थानाध्यक्ष अलीगंज ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *