आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शौचालय जाने के लिए उठा एलएलबी छात्र, पलभर में उजड़ गई जिंदगी; छत से गिरकर मौत
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
आधी रात छज्जे से नीचे गिरने पर सिर में आई गंभीर चोट, तीन भाइयों में सबसे बड़ा था शिवम; बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
सनी तिवारी
बिधूना औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुरवा बड़े गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसे में एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। रात करीब 12 बजे छत पर सो रहा शिवम शौचालय जाने के लिए उठा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छज्जे से नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
पुरवा बड़े गांव निवासी शिवम पुत्र महाराणा प्रताप एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात वह घर की छत पर छज्जे के पास सो रहा था। रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो वह शौचालय जाने के लिए उठा। इसी दौरान अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से वह छज्जे से सीधे नीचे जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
शिवम के छत से गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों की उम्मीदें मातम में बदल गईं। घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था शिवम
शिवम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी थी। एलएलबी की पढ़ाई कर रहे शिवम को लेकर परिवार ने कई सपने संजोए थे, लेकिन एक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटे की असमय मौत से माता-पिता और भाइयों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







