आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रामलीला के मंच पर मर्यादा तार-तार, फिल्मी गानों पर अश्लील नृत्य से भड़का सनातनी समाज
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
श्रीराम के वनगमन प्रसंग के बीच कथित फूहड़ नृत्य की प्रस्तुति, आयोजकों की भूमिका और पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल; थाना प्रभारी ने आयोजकों को बुलाकर स्पष्टीकरण मांगने की कही बात
गोपाल प्रकाश सक्सेना
फर्रुखाबाद l सनातन संस्कृति और धार्मिक मर्यादा के प्रतीक रामलीला मंच पर कथित अश्लील नृत्य की प्रस्तुतियों को लेकर नवाबगंज में विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन जैसे भावुक प्रसंग के बीच 'अंगूरी बदन' और 'कयामत-कयामत' जैसे फिल्मी गानों पर फूहड़ नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसे लेकर सनातन धर्मावलंबियों और धर्मप्रेमियों में नाराजगी है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। हिंदी दैनिक लोक भारती भी कार्यक्रम में कथित अश्लील नृत्य और उससे जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों वाले मंच पर मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता क्यों?
भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, संयम, कर्तव्य और मर्यादित आचरण की प्रेरणा देता है। रामलीला का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से परिचित कराना और सनातन संस्कृति की परंपराओं को जीवंत रखना है। ऐसे पवित्र मंच पर अशोभनीय प्रस्तुतियों के आरोप सामने आना श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय है। धर्मप्रेमियों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर धार्मिक आयोजनों की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सर्वसमाज को ऐसे कृत्यों का विरोध करना चाहिए, ताकि भविष्य में धार्मिक मंच की मर्यादा भंग न हो।
वीडियो की जानकारी पर थाना प्रभारी ने आयोजकों को बुलाया
थाना प्रभारी नवाबगंज से घटनाक्रम की जानकारी मांगी गई तो शुरुआत में उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई। सोशल मीडिया पर नृत्य का वीडियो प्रसारित होने की जानकारी देने पर उन्होंने बताया कि आयोजन समिति के पदाधिकारियों को थाना परिसर में बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही आयोजन की अनुमति की भी जांच होगी। अनुमति नहीं मिलने पर कार्यक्रम तत्काल बंद कराने की बात कही।
आयोजकों के साथ पुलिस की भूमिका पर भी सवाल
स्थानीय लोगों ने पूछा है कि धार्मिक मंच पर ऐसी प्रस्तुतियों की अनुमति किस आधार पर दी गई और पुलिस की मौजूदगी में कथित कार्यक्रम पर रोक क्यों नहीं लगी? धर्मप्रेमियों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने तथा पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब देखना है कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







