आज की ताजा खबर

सुंदरपुर खालसा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव और भक्त प्रहलाद की भक्ति का किया वर्णन

top-news

अजामिल और भरत के चरित्र से श्रद्धालुओं को सेवा और सम्मान की सीख दी

भगवान जाति-धर्म नहीं, भक्त का भाव देखते हैं: आचार्य राकेश त्रिपाठी

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। भगवान भाव के भूखे हैं और भक्त के प्रति उनका जुड़ाव उसकी श्रद्धा और भक्ति को देखकर होता है। भगवान और भक्त के बीच जाति, धर्म और उम्र की कोई बाधा नहीं होती। यह बातें विकासखंड जहांगीरगंज के सुंदरपुर खालसा गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य राकेश त्रिपाठी महाराज ने कहीं।


कथा के दौरान आचार्य राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भगवान को भक्त से किसी वस्तु की अपेक्षा नहीं होती, वे केवल सच्चे मन और समर्पण के भाव को महत्व देते हैं। उन्होंने ध्रुव के चरित्र और भक्त प्रहलाद की अटूट आस्था का वर्णन करते हुए बताया कि उनकी दृढ़ भक्ति और विश्वास ने भगवान को प्रकट होने के लिए विवश कर दिया।

ध्रुव और प्रहलाद की भक्ति से मिलती है प्रेरणा

कथा व्यास ने कहा कि भक्त ध्रुव और प्रहलाद का जीवन सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास के सामने कठिन परिस्थितियां भी बाधा नहीं बन सकतीं। उन्होंने अजामिल और भरत जी के चरित्र का उल्लेख करते हुए सेवा, समर्पण और सम्मान का संदेश दिया। कहा कि जिसे संसार अपनाने से पीछे हटता है, उसे भगवान स्वयं अपना लेते हैं।

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु भक्ति रस में भावविभोर नजर आए। इस दौरान मुख्य यजमान रामजनम गोस्वामी, त्रिलोकी गोस्वामी, रामबहादुर गोस्वामी, जितेन्द्र सिंह, विजय प्रकाश गोस्वामी, बलराम गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *