आज की ताजा खबर

जरूरतमंदों के तन को गर्माहट देगी ‘नेकी की दीवार’, दिसंबर से शुरू होगा निःशुल्क वस्त्र बैंक

top-news

विचित्र पहल सेवा समिति ने की तैयारी, लोगों से अनुपयोगी गर्म कपड़े दान करने की अपील

रोहित अवस्थी 

औरैया। सर्दी में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए विचित्र पहल सेवा समिति एक बार फिर ‘नेकी की दीवार’ निःशुल्क वस्त्र बैंक शुरू करने जा रही है। दिसंबर माह से शुरू होने वाले इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे। रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में अटल आश्रय गृह में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की गई।


समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि संस्था पिछले पांच वर्षों से अटल आश्रय गृह, औरैया में निःशुल्क वस्त्र बैंक का संचालन कर रही है। इस वर्ष भी सर्दी को देखते हुए जल्द ही इसका विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। बैठक के दौरान सदस्यों ने वस्त्र बैंक भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंदों के पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े नहीं हैं, वहीं अनेक घरों में अनुपयोगी वस्त्र रखे हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई कि वे अपने साफ-सुथरे अनुपयोगी कपड़े जरूरतमंदों की मदद के लिए दान करें। वस्त्र प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अटल आश्रय गृह में जमा किए जा सकते हैं।

बैठक में डॉ. शिव कुमार सोनी, शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राम आसरे गुप्ता, कुलदीप बाजपेई, एलएन गुप्ता, मनीष पुरवार, संतराम सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *