आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मिनी नंदिनी योजना में रिश्वत मांगने वाले मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
50 हजार की मांग, 30 हजार रुपये लेते गोरखपुर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को कुशीनगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी को पडरौना स्थित विकास भवन के पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत सरकारी सहायता दिलाने के नाम पर एक लाभार्थी से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
सरकारी सहायता के लिए मांगी थी रिश्वत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गुप्ता निवासी बरवाजना पाटक, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर ने उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि योजना के तहत सहायता राशि दिलाने के नाम पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी ने दिनेश कुमार गुप्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने अधिकारी से काफी अनुरोध किया, जिसके बाद रिश्वत की रकम घटाकर 30 हजार रुपये कर दी गई।
रिश्वत देने के बजाय सतर्कता अधिष्ठान में की शिकायत
शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गुप्ता रिश्वत देने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाते हुए गोरखपुर स्थित सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया और पूरे मामले की लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की जांच की। आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देश पर आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित की गई।
ट्रैप टीम ने कार्यालय में दबोचा
ट्रैप टीम का नेतृत्व निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय ने किया। शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को टीम ने पडरौना स्थित विकास भवन के पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में कार्रवाई की। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गुप्ता से 30 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते हुए डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, निरीक्षक विद्याशंकर पाण्डेय, निरीक्षक महेन्द्र, निरीक्षक शहीद अहमद, उपनिरीक्षक ईश्वर यादव, उपनिरीक्षक मिथिलेश सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र पाल, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार यादव, मुख्य आरक्षी चन्द्रसेन गौतम, उपनिरीक्षक चालक कृष्ण कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी चालक वकील यादव शामिल रहे।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी
सतर्कता अधिष्ठान ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबरों पर करें। हेल्पलाइन नंबर- 9454401866
9454401870
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







