आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग उठी, प्रोटान का तृतीय राज्य अधिवेशन संपन्न
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
पुरानी पेंशन बहाली, स्कूलों के विलय पर रोक और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान सहित कई अहम मुद्दों पर हुआ मंथन
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। प्रोफेसर, टीचर्स एण्ड नॉन टीचिंग एम्प्लाइज विंग, उत्तर प्रदेश (प्रोटान) का तृतीय राज्य अधिवेशन लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन के विनोबा भावे सभागार में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ से संबद्ध इस संगठन के अधिवेशन में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों-कर्मचारियों की समस्याओं और संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों के नियमितीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिवेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की कमियों को दूर कर पुनः लागू करने, स्कूलों के बंदीकरण एवं विलय पर रोक, आरटीई एक्ट में संशोधन कर कक्षावार व विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति तथा प्रत्येक 50 छात्र वाले विद्यालय में प्रधानाध्यापक की तैनाती की मांग उठाई गई। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और पाठ्यक्रम में बहुजन महापुरुषों के जीवन संघर्ष एवं वास्तविक इतिहास को शामिल करने पर भी जोर दिया गया।
वक्ताओं ने बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में बार-बार बदलते मानकों से उत्पन्न असंतोष पर चिंता जताई। साथ ही विश्वविद्यालय, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। आंगनबाड़ी, आशा, रसोइया, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी, अनुदेशक और शिक्षामित्र सहित विभिन्न वर्गों के श्रमिकों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफेसर पुष्पा यादव ने किया। प्रस्तावना प्रोफेसर मनोज कुमार ने रखी तथा मंच संचालन रामदास परनाल ने किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. माया शंकर कौशल और विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. इंद्रजीत रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता बहुजन नायक वामन मेश्राम ने की। इस अवसर पर प्रोफेसर आर.आर. इंडियन, आयु. रेखा रामचंद्रन, सभाजीत वर्मा, प्रोफेसर डॉ. हितेश सैंथवार, गौतम लाल गौतम, लक्ष्मीकांत प्रसाद और सुरेंद्र मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







