आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकली, लगे जयकारे
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
जगदीश श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट ‘ के संस्थापक सदस्य और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी धीरज श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में कायस्थ हुए शामिल
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। पुण्य तीर्थराज प्रयागराज के कायस्थ समाज की ओर से आज भगवान श्री चित्रगुप्त महराज जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में कायस्थ लोग परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान बडी संख्या में कायस्थ परिवार सहित भगवान श्री चित्रगुप्त महराज के जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा कर रहे थे।
जगदीश श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट ‘ के संस्थापक सदस्य और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कायस्थ एकता संकल्प के भाव के साथ यह शोभायात्रा आज पूर्वाहन
11 बजे से मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कायस्थ पाठशाला से प्रारंभ होकर सिविल लाइन पत्थर गिरिजा तथा हाईकोर्ट होते हुये पुनः कायस्थ पाठशाला में समाप्त हुई । शोभायात्रा में श्री चित्रगुप्त महाराज के भव्य रथ के साथ विभिन्न वाहनों में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के लोग भी सम्मिलित हुए । शोभायात्रा के सफल आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह , जगदीश श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट ‘ के संस्थापक सदस्य और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी धीरज श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, कुमार नारायण, सुमित श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव,
समीर शंकर, कौशलेंद्र नाथ सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव धुन्नू सहित बडी संख्या में कायस्थ परिवार के लोग शामिल हुए।
विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा में रहे धीरज श्रीवास्तव
शोभायात्रा में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी धीरज श्रीवास्तव की मौजूदगी और सक्रिय भागीदारी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। प्रयागराज के मूल निवासी धीरज श्रीवास्तव राजस्थान कैडर के प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस ) रहे हैं। वह लंबे समय तक यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के ओएसडी के रूप में कार्य कर चुके हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने प्रियंका गांधी के निजी सचिव के तौर पर भी काम किया। वर्ष 2019 में प्रियंका गांधी की चर्चित गंगा जल यात्रा के आयोजन और रणनीति में धीरज श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्हें इस यात्रा का शिल्पकार भी माना जाता है।
प्रयागराज से अपने जुड़ाव के चलते धीरज श्रीवास्तव सेवाकाल के दौरान शहर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में सक्रिय रहे। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन जैसी योजनाओं के तहत प्रयागराज नगर निगम को विशेष सूची में शामिल कराने और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों में उनकी अग्रणी भूमिका रही।
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धीरज श्रीवास्तव की राजनीतिक संभावनाओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रयागराज के कायस्थ समाज से जुड़ाव को देखते हुए उन्हें शहर की कायस्थ बहुल विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी तक किसी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







