आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अदालत के आदेश पर भी पांच साल में नहीं बना सार्वजनिक रास्ता, ग्राम पंचायत के विकास कार्यों पर उठे सवाल
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
सलेमगढ़ में आराजी संख्या 2628 का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, पांच वर्षों के कार्यों का तकनीकी ऑडिट और कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मोहम्मद नईम
तमकुहीराज, कुशीनगर। जनपद के विकासखंड सेवरही अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमगढ़ में सार्वजनिक चकमार्ग पर कथित अवैध कब्जे और न्यायालय के आदेश के बावजूद रास्ते का निर्माण नहीं कराए जाने का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। गांव निवासी विश्वजीत कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आराजी संख्या 2628 को कब्जामुक्त कराकर सार्वजनिक रास्ते का निर्माण कराने के साथ ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, मौजा सलेमगढ़ की आराजी संख्या 2628 राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक मार्ग के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ते पर कब्जा कर उसे संकरा कर दिया है। राजस्व विभाग द्वारा कई बार पैमाइश और सीमांकन कराए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामले में तहसीलदार न्यायालय तमकुहीराज ने वाद संख्या 1591/2023 में पांच अक्टूबर 2023 को अंतिम आदेश पारित कर अवैध कब्जाधारियों को बेदखल करने और क्षतिपूर्ति वसूलने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद रास्ते का निर्माण नहीं होने पर ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
शिकायती पत्र में 15वें वित्त आयोग और पांचवें राज्य वित्त आयोग सहित विभिन्न मदों से कराए गए विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप लगाया गया है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज वाउचर के अनुसार हैंडपंप रीबोर, मरम्मत और नए हैंडपंप लगाने के नाम पर भुगतान किए जाने के बावजूद पेयजल संकट बने रहने का मुद्दा उठाया गया है। इसके अलावा इंटरलॉकिंग, नाली, आरसीसी पुलिया तथा विद्यालयों की मरम्मत और सुंदरीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च दर्शाए जाने की भी जांच कराने की मांग की गई है।
विश्वजीत कुमार का आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज खर्च और धरातल पर हुए कार्यों का मिलान कराया जाए तो कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। उन्होंने आरटीआई के माध्यम से मांगी गई सूचनाओं में प्रमाणित अभिलेख और तकनीकी एस्टीमेट उपलब्ध नहीं कराए जाने का भी आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि आराजी संख्या 2628 को तत्काल कब्जामुक्त कराकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक रास्ते पर मिट्टी भराव के साथ खड़ंजा अथवा आरसीसी निर्माण कराया जाए। साथ ही ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों का स्वतंत्र तकनीकी एवं स्थलीय ऑडिट कराकर भुगतान और वास्तविक निर्माण कार्यों की जांच की जाए। शिकायतकर्ता ने दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर, सरकारी धन की वसूली और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







