आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
लगातार चौथी बार सेतु निगम के पैनल अधिवक्ता बने सुधीर चतुर्वेदी, आलापुर में खुशी की लहर
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
कई प्रमुख सरकारी संस्थानों में भी निभा रहे हैं विधिक जिम्मेदारी
पुनर्नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि मान रहे स्थानीय लोग
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)।आलापुर विधानसभा क्षेत्र के भूपतिपुर कोडरहा निवासी अधिवक्ता सुधीर चतुर्वेदी ने विधिक क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्हें लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड का पैनल अधिवक्ता मनोनीत किया गया है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे आलापुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है।
सुधीर चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि सेतु निगम में लगातार चौथी बार मिली जिम्मेदारी उनकी मेहनत, निष्ठा, समर्पण और विधिक दक्षता का परिणाम है।
कई सरकारी संस्थानों में निभा रहे हैं विधिक दायित्व
अधिवक्ता सुधीर चतुर्वेदी वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में पैनल अधिवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों में विधिक दायित्वों का निर्वहन करना उनके अनुभव और पेशेवर कार्यशैली को दर्शाता है। सेतु निगम में चौथी बार मनोनयन को भी उनकी कार्यकुशलता और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा नेताओं और क्षेत्रीय लोगों ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, कपिलदेव वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक जयराम विमल, त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक एवं एससी-एसटी आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता कमल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. संजय सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चंद्र शुक्ल, कृष्ण भगवान मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, राधेमोहन शुक्ला, पप्पू प्रजापति और भंवरनाथ विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







