आज की ताजा खबर

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

top-news

जिलेदार पांडेय

पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र में गांव से लौट रहे एक युवक की कार में अचानक आग लग गई। चलती कार से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

परसिया आलम निवासी सर्वेश मिश्रा अपनी कार से गोगापुर गांव से वापस आ रहे थे। रास्ते में अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तत्काल कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग की लपटें उठने लगीं। सर्वेश ने बिना देर किए कार से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। कार में आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *