आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ढिलवारी में क्षत्रिय समाज का भव्य सम्मेलन: योगी को तीसरी बार सीएम और बब्बू भैया को विधायक बनाने का संकल्प
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
परविन्दर प्रताप सिंह
बदायूं। विधानसभा दातागंज क्षेत्र के ढिलवारी इंटर कॉलेज में रविवार को क्षत्रिय समाज के एक विशाल सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब से कॉलेज का मैदान छोटा पड़ गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने और दातागंज से विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) को तीसरी बार भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का हुंकार भरा गया।
"विकास कार्यों और जनता के भरोसे पर पूरा विश्वास"
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि दातागंज विधानसभा क्षेत्र का हर वर्ग और समाज उनके परिवार की तरह है। जनता के इसी अटूट समर्थन और ताकत के बल पर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य संभव हो सके हैं।
उन्होंने कहा, "यदि जनता का ऐसा ही स्नेह और समर्थन मिलता रहा, तो आगामी चुनाव में किसी से भी मुकाबला हो, तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुन: सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।" विधायक ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के बाद अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के पुनरुद्धार का कार्य मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि उनके अभी कई बड़े सपने बाकी हैं, जिन्हें तीसरी बार अवसर मिलने पर अवश्य पूरा किया जाएगा।
"योगी के राष्ट्रीय कद के लिए बब्बू भैया की जीत जरूरी"
महाराणा प्रताप ट्रस्ट के हरि प्रताप सिंह राठौड़ (एडवोकेट), सुशील सिंह और राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश की सर्वोच्च भूमिका में देखना हर देशवासी की इच्छा है, जो तभी संभव है जब वह तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि इसके लिए दातागंज से विधायक राजीव कुमार सिंह का तीसरी बार विधानसभा पहुंचना अनिवार्य है।
ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह की भावुक अपील
विधायक पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने बिना किसी भेदभाव के दिन-रात क्षेत्र की सेवा की है। उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन किया, "यदि जाने-अनजाने में हमसे या पिताजी से कोई भूल हुई हो, तो परिवार का सदस्य समझकर गिले-शिकवे भुला दें और तीसरी बार पिताजी को ऐतिहासिक मतों से जिताकर विधानसभा भेजें।"
ये लोग रहे प्रमुख रूप से मौजूद
सम्मेलन को रामनरेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख उसावां प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन मुन्ना सिंह, रवेन्द्र प्रताप सिंह (म्याऊं), डीसीडीएफ चेयरमैन रविन्द्रपाल सिंह, प्रधान रंजन सिंह और सौरभ सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा कार्यालय प्रभारी अमित कुमार सिंह (रिंकू भैया) ने किया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं क्षत्रिय समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







