आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
भाजपा की श्रम प्रकोष्ठ सूची में दिवंगत राम सूरत मौर्य को मिली जिम्मेदारी, संगठन की सूची पर उठे सवाल
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
एक साल से अधिक पहले हो चुका है निधन, फिर भी प्रदेश स्तरीय सूची में नाम शामिल
सोशल मीडिया पर सूची वायरल होने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जताई हैरानी
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय सूची में एक ऐसी चूक सामने आई है, जिसने संगठन की सूची तैयार करने और नामों के सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूची में टांडा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता राम सूरत मौर्य को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनका निधन एक साल से भी अधिक समय पहले हो चुका है। दिवंगत नेता का नाम सूची में शामिल होने की जानकारी सामने आते ही स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई।
बताया गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी की गई है। इसमें अंबेडकरनगर जिले से राम सूरत मौर्य का नाम सदस्य के रूप में दर्ज है। जबकि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सूची जारी करने से पहले संबंधित नामों और उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किस स्तर पर किया गया।
सूची वायरल होने के बाद उठे सवाल
सोशल मीडिया पर सूची सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी इस चूक पर हैरानी जताई। लोगों के बीच चर्चा है कि प्रदेश स्तर पर तैयार की गई सूची में किसी दिवंगत व्यक्ति का नाम शामिल हो जाना संगठनात्मक प्रक्रिया की गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन के लिए जीवनभर काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए, लेकिन उनके निधन के बाद भी उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपने जैसी स्थिति से बचने के लिए नामों का सही सत्यापन जरूरी है।
फिलहाल इस मामले में प्रदेश संगठन की ओर से कोई स्पष्टीकरण या संशोधित सूची जारी किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि संगठन इस चूक पर क्या रुख अपनाता है और सूची में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







