आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सात नवंबर को एक लाख दीपों से जगमगाएगा श्रीरामजन्मभूमि परिसर, तैयारियों में जुटे एक हजार कार्यकर्ता
- दैनिक लोक भारती
- 01 Nov, 2026
पूरे परिसर को पांच जोन में बांटकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
श्रीरामलला मंदिर से कुबेर टीला और दर्शन मार्ग तक होगा दीप प्रज्ज्वलन
विवेकानंद पाण्डेय
अयोध्या। अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि परिसर आगामी सात नवंबर को करीब एक लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। दीपोत्सव को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगभग एक हजार कार्यकर्ता सेवा देंगे। इसके लिए पूरे परिसर को पांच जोन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी अलग-अलग प्रभारियों एवं उनकी टीमों को सौंपी गई है। आयोजन की तैयारियों को अगले पांच दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समाचार प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) के सभागार में आयोजित बैठक में आयोजन की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त), सचिव जगदीश आफले और जगन्नाथ गुलवे ने कार्यकर्ताओं को पूरी योजना की जानकारी दी।
श्रीरामलला विराजमान मंदिर का विशेष अलंकरण किया गया है। अब परिसर के अन्य हिस्सों में सजावट और दीप प्रज्ज्वलन की तैयारियां की जा रही हैं।
पांच जोन में इस तरह होगी दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था
जोन-1 : श्रीरामलला मंदिर क्षेत्र
इस जोन की जिम्मेदारी अर्चक प्रमुख आचार्य केशव को दी गई है। श्रीरामलला मंदिर और उसके आसपास 30 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इसमें मंदिर प्रांगण, परकोटा, ग्रीन हाउस और यज्ञशाला क्षेत्र शामिल हैं।
जोन-2 : कुबेर टीला एवं सप्तमंडप
चंदन क्षितिज और उनकी टीम को इस जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुबेर टीला, सप्तमंडप, शेषावतार मंदिर, हुतात्मा स्मारक और पंचवटी सहित विभिन्न स्थानों पर 30 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
जोन-3 : वापसी दर्शन मार्ग एवं पीएफसी
पीपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम इस जोन में दीपोत्सव की व्यवस्था संभालेगी। वापसी दर्शन मार्ग, यात्री सुविधा केंद्र, पीएफसी प्लाजा और नल टीला सहित अन्य स्थानों पर 14 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे।
जोन-4 : यात्री सेवा केंद्र एवं अंगद टीला
इस जोन का दायित्व कैप्टन जेपी द्विवेदी (सेवानिवृत्त) और उनकी टीम को दिया गया है। यात्री सेवा केंद्र, अंगद टीला, सीता रसोई और रामानंदाचार्य द्वार पर 13 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
जोन-5 : श्रीरामजन्मभूमि पथ एवं दर्शन मार्ग
नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम इस जोन की व्यवस्था संभालेगी। श्रीरामजन्मभूमि पथ, दर्शन मार्ग, सिंह द्वार और चरण पादुका सहित संबंधित स्थानों पर 13 हजार दीप जलाए जाएंगे। इस टीम को उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों का भी सहयोग मिलेगा।
ट्रस्ट की योजना के अनुसार पांचों जोन में कार्यकर्ताओं की टीमें समन्वय के साथ दीप प्रज्ज्वलन और अन्य व्यवस्थाएं संभालेंगी। सात नवंबर को होने वाला यह आयोजन पूरे श्रीरामजन्मभूमि परिसर को दीपों की रोशनी से सजाने की तैयारी का हिस्सा है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







