आज की ताजा खबर

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार

top-news

जोन और सेक्टर में बांटा गया आयोजन क्षेत्र, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री के दौरे और दीपोत्सव को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल व विशेष सुरक्षा एजेंसियां तैनात

विवेकानंद पाण्डेय

अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आयोजन क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर तैयारियों की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए इंटर-डिस्ट्रिक्ट और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पूरे आयोजन क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए येलो जोन कंट्रोल रूम के साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष एजेंसियां संभालेंगी सुरक्षा

एसएसपी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपदीय पुलिस के साथ रेंज, जोन और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा विशेष सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती की गई है। पुलिस का उद्देश्य दीपोत्सव के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वीआईपी दौरे को भी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

प्रशासन का कहना है कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण से तैयारियों की समीक्षा और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *