आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जनजाति समाज को 2% आरक्षण न मिलने पर गोंड आदिवासी संघ ने उठाई आवाज
- दैनिक लोक भारती
- 02 Nov, 2026
पांच भर्ती विज्ञापनों में आरक्षण के प्रावधानों की अनदेखी का आरोप, जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा ज्ञापन; विज्ञापनवार आरक्षित पदों का ब्योरा देकर कार्रवाई की मांग
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से जारी शिक्षक भर्ती विज्ञापनों में अनुसूचित जनजाति वर्ग को निर्धारित दो प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसको लेकर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा कुशीनगर ने आवाज बुलंद करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव को ज्ञापन भेजा है। संघ ने पांच भर्ती विज्ञापनों में जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित पदों की संख्या में भारी कमी और कई विज्ञापनों में आरक्षण शून्य दर्शाए जाने पर आपत्ति जताई है।
संघ के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड की ओर से 2 नवंबर 2026 को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 04/2026, 05/2026, 06/2026, 07/2026 एवं 08/2026 के तहत शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आरोप है कि इन भर्तियों में उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिलने वाले दो प्रतिशत आरक्षण का समुचित अनुपालन नहीं किया गया है।
ज्ञापन में विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत कुल 1936 पदों में जनजाति वर्ग को मात्र दो पद दिए जाने पर सवाल उठाया गया है, जबकि संघ के अनुसार दो प्रतिशत के हिसाब से 39 पद आरक्षित होने चाहिए। इसी तरह विज्ञापन संख्या 05/2026 के 11508 पदों में केवल 198 पदों के मुकाबले 230 पद आरक्षित किए जाने की मांग की गई है। विज्ञापन संख्या 06/2026 में 2602 पदों पर जनजाति वर्ग का आरक्षण शून्य दर्शाए जाने पर आपत्ति जताते हुए 52 पद आरक्षित करने की मांग की गई है।
वहीं विज्ञापन संख्या 07/2026 के कुल 17736 पदों में मात्र 13 पद और विज्ञापन संख्या 08/2026 के 1475 पदों में शून्य आरक्षण दर्शाए जाने का उल्लेख करते हुए संघ ने क्रमशः 355 और 30 पद जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग उठाई है।
संघ ने आयोग से संविधान एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों के अनुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग को दो प्रतिशत आरक्षण का लाभ सुनिश्चित कराने तथा विज्ञापनों में आवश्यक संशोधन करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही की गई कार्रवाई से संघ को अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।
ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड एवं जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड सहित संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनजाति समाज के आरक्षण अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर