आज की ताजा खबर

साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान, कुशीनगर का बढ़ाया गौरव

top-news

हरिद्वार, अलीगढ़, प्रयागराज और काशी में साहित्य, पत्रकारिता व समाजसेवा के लिए हुए सम्मानित; साहित्यिक जगत में हर्ष की लहर

मोहम्मद नईम

पडरौना, कुशीनगर। साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ को विभिन्न राष्ट्रीय एवं साहित्यिक समारोहों में कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। उनकी इन उपलब्धियों से देवरिया और कुशीनगर जनपद का साहित्यिक गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर साहित्यकारों, शिक्षाविदों और पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज, पडरौना के पूर्व प्रवक्ता, काशी हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति, अखिल भारतीय काव्य कला परिषद के राष्ट्रीय संयोजक तथा निराला शब्द संवाद मंच के अध्यक्ष डॉ. द्विवेदी को हरिद्वार में ग्राम टूडे अखबार समूह की ओर से जीटी साहित्य भूषण सम्मान-2026, दिव्य गंगा सेवा मिशन की ओर से दिव्य गंगा सेवी सम्मान-2026 तथा थावे विद्यापीठ एवं आचार्य कुल द्वारा आचार्य विनोबा भावे सम्मान-2026 प्रदान किया गया। 


इसके अलावा अलीगढ़ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। काशी हिंदी विद्यापीठ की ओर से उन्हें विद्यासागर सम्मान मिला। वहीं प्रयागराज की हिंदुस्तान एकेडमी में आयोजित जगदीश साहित्य संस्थान के द्वितीय वार्षिक सम्मेलन में इंडिया प्राउड ऑफ बुक रिकॉर्ड के सहयोग से स्वर्ण भारत सम्मान-2026 प्रदान किया गया। निस्वार्थ शिक्षा/साहित्य मंच की ओर से काशी में उन्हें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा-साहित्य सम्मान-2026 से भी सम्मानित किया गया।

डॉ. द्विवेदी की इस उपलब्धि पर अभिमन्यु पाण्डेय, जितेंद्र जौहर, सत्यप्रकाश शुक्ल, किशोर कुशवाहा, रामपति रसिया, अवध किशोर अवधू, आकाश महेशपुरी, नंदलाल सिंह, अशोक सिंह, सुरेंद्र पाण्डेय, दीप राज दीपक, स्नेहा, प्रदीप मिश्रा, डॉ. संजय मिश्रा, कालिंदी त्रिपाठी, आशा शर्मा, माधुरी मधु, रियंका मद्धेशिया, राणा प्रताप सिंह, भूपेंद्र राय, डॉ. सुधाकर तिवारी, डॉ. रामनरेश दूबे, प्रभुनाथ गुप्ता, रूबी गुप्ता, वंदना, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. मोहन पाण्डेय, मदन मोहन पाण्डेय, संतोष संगम, सत्यनारायण गुप्ता, पत्रकार शैलेश उपाध्याय, सुमंत दूबे, राज सिंह, नईम, आदित्य श्रीवास्तव, डॉ. गीता पाण्डेय ‘अपराजिता’, डॉ. वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर, डॉ. रामानुज द्विवेदी, डॉ. मधुसूदन पाण्डेय, डॉ. बलराम राय, सुरेंद्र गोपाल, गोमल यादव, उगम चौधरी, आरके भट्ट ‘बावरा’ तथा पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह सहित अनेक साहित्यकारों, कवियों एवं पत्रकारों ने बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर साहित्य साधना की कामना की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *