आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुंदरपुर खालसा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
- दैनिक लोक भारती
- 02 Nov, 2026
श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजे नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल के जयकारे
आचार्य राकेश त्रिपाठी ने सुनाईं भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)।
तहसील क्षेत्र के सुंदरपुर खालसा गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमने लगे और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने नृत्य कर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। इस दौरान 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कथा व्यास आचार्य राकेश त्रिपाठी श्रीधाम अयोध्या ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब संसार में अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। प्रभु का अवतार अधर्म और अत्याचार के अंत तथा धर्म की रक्षा के लिए होता है।
कंस के अत्याचार के अंत के लिए हुआ श्रीकृष्ण का जन्म
आचार्य ने कथा में बताया कि जब कंस ने अत्याचार की सभी मर्यादाएं पार कर दीं, तब भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर उसके अन्याय का अंत करने और धर्म की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु राधे-कृष्ण के जयकारे लगाने लगे। भजन-कीर्तन और नृत्य के बीच जन्मोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
चौथे दिन की कथा में मुख्य यजमान राम जनम गोस्वामी, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, राम बहादुर गोस्वामी, पंकज तिवारी, त्रिलोकी गोस्वामी, विजय प्रकाश गोस्वामी, धर्मेंद्र तिवारी और बलराम गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







