आज की ताजा खबर

धार्मिक आस्था के प्रतीक प्राचीन सरकारी कुएं पर दबंगों का कब्जा, मिट्टी डालकर बना दिया रास्ता

top-news

रास्ते की भूमि पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा कुआं पाठ कर बनाया रास्ता

13 साल से न्याय की आस में भटक रहे ग्रामीण, नहीं हो सका समस्या का समाधान

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के विवेकानंद नगर वार्ड संख्या-11 स्थित बेलवा पलकधारी सिंह (बनवारी टोला) में धार्मिक आस्था और ग्रामीणों की परंपरा का प्रतीक एक प्राचीन सरकारी पक्का कुआं आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंगों ने वर्ष 2013 में पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर सरकारी कुएं को मिट्टी से पाट कर उसके ऊपर खड़ंजा बनवा दिया। विडंबना यह है कि जिस कुएं का पानी कभी पूरे गांव और कसया-देवरिया मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की प्यास बुझाता था, आज उसी स्थान पर गंदा पानी, कीचड़ और गोबर जमा हो रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह कुआं पूर्वजों के समय से सार्वजनिक उपयोग में रहा है। गांव में शादी-विवाह और अन्य मांगलिक अवसरों पर हिंदू समाज की महिलाएं और पुरुष इस कुएं की पूजा-अर्चना करते थे तथा पारंपरिक रीति-रिवाज निभाते थे। ऐसे में कुएं को मिट्टी से पाटकर उसका अस्तित्व समाप्त कर देना ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं और सार्वजनिक धरोहर के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन और शासन तक दर्जनों बार रामायन निषाद अलगू ललन पटेल सुनील श्रीराम गिरधारी सिंह उमेश जवाहर शर्मा अनिरुद्ध  सिंह रामायन राजन विश्वकर्मा विकास शर्मा उमेश आदि ग्रामीणों द्वारा शिकायतें की गईं, लेकिन करीब 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लगातार उपेक्षा होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने कारण आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।

इस संबंध में रामायण निषाद एवं अलगू सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर प्राचीन सरकारी कुएं को कब्जामुक्त कराने, उसकी साफ-सफाई, मरम्मत और सुंदरीकरण कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो गांव की महिलाएं, बच्चे और अन्य ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की धार्मिक आस्था और सार्वजनिक धरोहर से जुड़े इस गंभीर मामले में जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेकर कुएं को उसका पुराना स्वरूप वापस दिलाता है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *