आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुस्लिम दलितों के आरक्षण समेत पांच मांगों को लेकर उलेमा काउंसिल ने सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 02 Nov, 2026
प्रदेश अध्यक्ष नूरूल हूदा बोले- धार्मिक आधार पर आरक्षण की बाध्यता खत्म करे केंद्र सरकार
दिसंबर में प्रदेशव्यापी पोल खोल रथयात्रा निकालने की चेतावनी, PDA में पसमांदा मुस्लिमों की राजनीतिक भागीदारी पर भी उठाए सवाल
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने मुस्लिम दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा और आरक्षण देने समेत पांच मांगों को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी आलापुर को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष यूथ के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित किया गया। इस दौरान संगठन ने मांगों पर गंभीरता से विचार न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
ज्ञापन सौंपने के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष नूरूल हूदा ने कहा कि 10 अगस्त 1950 को जारी राष्ट्रपति आदेश के जरिए अनुसूचित जाति के दर्जे को धर्म के आधार से जोड़ दिया गया था। उनके मुताबिक, इसके कारण मुस्लिम और ईसाई समुदाय की दलित जातियां इस दायरे से बाहर रह गईं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1956 में सिख और 1990 में बौद्ध समुदाय को लेकर संशोधन किए गए, लेकिन मुस्लिम और ईसाई दलित जातियों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है।
नूरूल हूदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति आदेश में संशोधन कर धार्मिक प्रतिबंध हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पसमांदा समाज के उत्थान की बात करते हैं, इसलिए इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।
पुराने प्रस्तावों और राजनीतिक भागीदारी का उठाया मुद्दा
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में बिहार की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि अप्रैल 1999 में बिहार विधान परिषद में शकील अहमद खान ने संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 को हटाने का सवाल उठाया था। उनके अनुसार, जुलाई 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की ओर से लाया गया गैर-सरकारी प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ और 5 दिसंबर 2000 को राबड़ी देवी सरकार ने अरजाल मुस्लिम समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार ने भी इस संबंध में सिफारिश भेजी थी।
नूरूल हूदा ने समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की अवधारणा पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव से पसमांदा मुस्लिमों की राजनीतिक भागीदारी पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पसमांदा समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की बात की जाती है, तो राज्यसभा और लोकसभा में इस समुदाय की भागीदारी भी दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय की कई पिछड़ी जातियां अब तक राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित हैं।
ज्ञापन में रखीं पांच प्रमुख मांगें
राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि संविधान के अनुच्छेद 341(3) के तहत 10 अगस्त 1950 से लागू धार्मिक प्रतिबंध हटाया जाए। मुस्लिम दलित जातियों के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए अरजाल आयोग का गठन किया जाए। इसके अलावा मुस्लिम पमरिया/पवरिया समेत अन्य छूटी हुई जातियों को उत्तर प्रदेश की ओबीसी सूची में शामिल करने, बिहार की तर्ज पर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कर्पूरी फार्मूला लागू करने और ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण में से 8.44 प्रतिशत कोटा ओबीसी मुस्लिम समुदाय के लिए अलग करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन प्रदेशभर में आंदोलन करेगा। इसके साथ ही दिसंबर में पोल खोल रथयात्रा निकालने की घोषणा भी की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कूमेल अशरफ अंसारी, कल्लू प्रधान, रियाज अंसारी, विनोद राजभर, उमेश मल्लाह, रमेश चौहान समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







