आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
खाद की कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, बोले- किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं; अधिकारियों की भी तय होगी जवाबदेही
- दैनिक लोक भारती
- 02 Nov, 2026
ओवररेटिंग और अवैध भंडारण करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश, विकास कार्यों की गुणवत्ता से लेकर कानून-व्यवस्था तक की समीक्षा; पात्रों को बांटे सरकारी योजनाओं के लाभ
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद। किसानों को खाद के लिए भटकना पड़े या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत चुकानी पड़े, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग और अवैध भंडारण करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को दो टूक संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की ढिलाई न हो।
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सामने आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। शासन की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करना होगा।
खाद की उपलब्धता में न हो कोई बाधा
उर्वरक वितरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी सहकारी समिति में खाद का भंडारण शून्य नहीं रहना चाहिए। किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार समय से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। निजी विक्रेताओं की दुकानों पर ओवररेटिंग, अवैध भंडारण और नियम विरुद्ध वितरण की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सहायक आयुक्त एवं निबंधक को खाद की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
सामूहिक विवाह में अपात्रों को न मिले जगह
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ केवल निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले परिवारों को ही दिया जाए। लाभार्थियों के चयन में नियमों का कड़ाई से पालन हो। फैमिली आईडी योजना की प्रगति में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
सड़क और बिजली व्यवस्था पर भी सख्ती
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नई सड़कों के निर्माण और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर मानकों के अनुरूप काम कराया जाए। दीपावली के मद्देनजर विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोकल फॉल्ट और तकनीकी खराबी से बिजली बाधित होने पर शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने को कहा।
किसी को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल तो किसी को मिली आवास की चाबी
समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र, कृषि यंत्र, मिनी किट, नियुक्ति पत्र और आवास की चाबियां वितरित की गईं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के पांच लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी गईं। उद्यान विभाग के पांच लाभार्थियों को चेक और 10 को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कृषि विभाग के दो लाभार्थियों को कृषि यंत्र और पांच को मिनी किट दी गईं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवॉल्विंग फंड के चेक वितरित किए गए। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, तीन सफाई कर्मियों को नियुक्ति पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाभार्थियों को नवनिर्मित आवासों की चाबियां सौंपी गईं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पांच लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक दिए गए।
बैठक में सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, जिला पंचायत प्रशासक मोनिका यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने दीपावली के अवसर पर प्रभारी मंत्री को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







