आज की ताजा खबर

10 साल की आकृति मिश्रा ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

top-news

बिहार और तमिलनाडु की खिलाड़ियों को हराकर उत्तर प्रदेश को दिलाया गोल्ड मेडल

गोपालपुर की बेटी की उपलब्धि से गांव में खुशी, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दी बधाई

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। जिले के जहांगीरगंज क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर की 10 वर्षीय आकृति मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में आकृति ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार और तमिलनाडु की खिलाड़ियों को पराजित किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आकृति मिश्रा ग्राम गोपालपुर निवासी रमाशंकर मिश्र की पोती हैं। उनके पिता विकास मिश्र लेखपाल हैं, जबकि मां वंदना मिश्रा शिक्षिका हैं। आकृति कक्षा तीन की छात्रा हैं। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।


बेटी की सफलता पर गांव में खुशी की लहर

राष्ट्रीय स्तर पर आकृति की सफलता की खबर गांव पहुंचते ही परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और परिचितों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। आकृति की उपलब्धि ने यह संदेश भी दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर बेटियां कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

स्थानीय लोगों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

आकृति की इस उपलब्धि पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, ओंकारनाथ मिश्रा, संतोष सिंह, शानू दूबे, उमाशंकर चतुर्वेदी, अभिषेक त्रिपाठी, सभासद बालगोविंद त्रिपाठी, अनिल कुमार यादव, देवर्षि त्रिपाठी और एडवोकेट शशिकांत मिश्रा ने बधाई दी।

सभी ने आकृति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करेंगी। साथ ही उनके माता-पिता को भी बेटी की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *