आज की ताजा खबर

बिल्हौर में बसपा की विशाल जनसभा का होगा आयोजन

top-news

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि होंगे

आशीष कुमार 

बिल्हौर । बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के बैरी ग्राउंड में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विशाल जनसभा होगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी तैयारियां तेज करेंगे। जनसभा में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

बसपा नेता अवधेश कोरी ने सैकड़ों गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसभा में आने की अपील की। इस दौरान अभिनव कोरी, अजितेश कोरी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *