आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, 56 भोग अर्पित
- दैनिक लोक भारती
- 03 Nov, 2026
सुंदरपुर खालसा में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ी भक्तों की भीड़
आचार्य राकेश त्रिपाठी ने गोवर्धन लीला के माध्यम से दिया अहंकार त्यागने का संदेश
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकासखंड जहांगीरगंज के ग्राम सुंदरपुर खालसा में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया गया। श्रीधाम अयोध्या से आए कथा व्यास आचार्य राकेश त्रिपाठी महाराज ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं का प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।
कथा के दौरान मुख्य यजमान राम जनम गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। व्यास पीठ से आचार्य राकेश त्रिपाठी ने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को भगवान की लीलाओं से मिलने वाली सीख बताई।
पूतना वध से माखन चोरी तक सुनाईं बाल लीलाएं
आचार्य ने श्रीकृष्ण के पूतना वध, मिट्टी खाने पर माता यशोदा को मुख में ब्रह्मांड के दर्शन कराने, कालिया नाग के अहंकार को समाप्त करने और ग्वाल-बालों के साथ गाय चराने जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने गोपियों के साथ खेलना, मटकी फोड़ना और माखन चुराकर मित्रों को खिलाने की लीलाओं को भी रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।
माता यशोदा के साथ श्रीकृष्ण की बाल सुलभ नोकझोंक के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान के जयकारों से पंडाल भक्तिमय बना रहा।
गोवर्धन लीला से मिला अहंकार त्यागने का संदेश
गोवर्धन पर्वत की पूजा और इंद्रदेव के प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार का अंत निश्चित है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर मथुरा वासियों की रक्षा की और इंद्रदेव के अभिमान को चूर किया।
कथा में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। हरे राधे-कृष्ण के जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच भक्त कथा का आनंद लेते रहे।
इस अवसर पर मुख्य यजमान राम जनम गोस्वामी, विजय प्रकाश गोस्वामी, बलराम गोस्वामी, जितेंद्र सिंह, राम बहादुर गोस्वामी, पंकज तिवारी, त्रिलोकी गोस्वामी, धर्मेंद्र तिवारी, शिवम, शुभम, सात्विक और अथर्व सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







