आज की ताजा खबर

छत से गिरकर 16 वर्षीय पवन पाल की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

top-news

लखनऊ के अपोलो अस्पताल में चल रहा था उपचार, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल

सलमान

बेला, औरैया। बेला थाना क्षेत्र के पुरवा भोल गांव निवासी 16 वर्षीय पवन पाल की हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को किशोर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां अनुपम, बहन शीतल और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशोर की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


 प्रदीप पाल का पुत्र पवन बिधूना स्थित रैपिड स्कूल में पढ़ाई करता था। वह अपने चाचा के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान एक मंजिला मकान की छत से अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे लखनऊ स्थित अपोलो अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


पवन पाल समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनुज पाल के भतीजे थे। मंगलवार को शव गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का विलाप देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

इस दौरान सपा नेत्री रंजना पाल, रवि पाल, अनुज पाल, प्रदीप पाल, कृष्णा, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, सनी यादव, दद्दू यादव, सुधीर कुशवाहा (मल्हौसी), पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह राजपूत और शिवा पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *