आज की ताजा खबर

आईपीएल चीनी मिल खड्डा में पेराई सत्र की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, विधि-विधान से हुई बॉयलर पूजा

top-news

नवागत प्रधान प्रबंधक विकास कुमार चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की पूजा-अर्चना, बेहतर उत्पादन और सुचारु संचालन पर दिया जोर

मोहम्मद नईम  

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा में आगामी पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को मिल परिसर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बॉयलर पूजा का आयोजन किया गया। नवागत प्रधान प्रबंधक विकास कुमार चौधरी ने पूजा-अर्चना कर नए पेराई सत्र के सफल एवं निर्विघ्न संचालन की कामना की।

इस दौरान प्रधान प्रबंधक विकास कुमार चौधरी ने कहा कि नए पेराई सत्र को सुचारु, व्यवस्थित और सफल बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए मिल के सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, समय से गन्ना पेराई सुनिश्चित करने और उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में केन हेड सुधीर कुमार, चीफ इंजीनियर विजय मिश्रा, लेखा हेड दिग्विजय सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर अर्जुन तिवारी सहित मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पूजा में शामिल होकर नए सत्र के सफल संचालन और बेहतर उत्पादन की कामना की। बॉयलर पूजा के साथ ही चीनी मिल में पेराई सत्र की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। मिल परिसर में आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *