आज की ताजा खबर

दीपावली पर पत्रकारों के सम्मान में होगा मीडिया सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह

top-news

5 नवंबर को कसया में होगा आयोजन, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

मोहम्मद नईम

कसया, कुशीनगर। दीपावली के पावन पर्व पर पत्रकारिता जगत के सम्मान, आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 5 नवंबर 26 गुरुवार को सुबह 11 बजे पडरौना रोड पर सब्जी मंडी के पास कसया में स्थित अमेरिकॉर्प इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय परिसर में दीपावली मिलन एवं मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अमेरिकॉर्प इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी राजन जायसवाल के सौजन्य से आयोजित होगा।

समारोह में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के योगदान को सम्मान देने के साथ दीपावली की खुशियां साझा करना और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत बनाना है। आयोजक राजन जायसवाल ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार भी है। इसी भावना के तहत पत्रकार बंधुओं के सम्मान में इस विशेष कार्यक्रम की पहल की गई है। कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार उमर फारूक ने जनपद एवं क्षेत्र के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके योगदान का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *