आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बीसलपुर के नूरानपुर मुड़िया में रामकथा के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, अमृत सरोवर का किया लोकार्पण
- दैनिक लोक भारती
- 03 Nov, 2026
सकारात्मक सोच से ही शांति और विकास संभव, रामराज्य में भेदभाव की जगह हर वर्ग को मिलता है सम्मान : योगी
बोले- भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन को अपनाकर समाज में ला सकते हैं सकारात्मक बदलाव; अयोध्या में प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे रामलला के दर्शन
शोएब खान | ब्यूरो चीफ, पीलीभीत
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही समाज में शांति और प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव है। नकारात्मकता से अशांति और अराजकता को बढ़ावा मिलता है, जबकि भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन समाज को मर्यादा, कर्तव्य, अनुशासन और सद्भाव की प्रेरणा देता है। रामराज्य की संकल्पना ऐसी व्यवस्था है, जहां किसी के साथ भेदभाव और तुष्टीकरण न हो, बल्कि समाज के हर वर्ग को सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
मुख्यमंत्री मंगलवार को बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम नूरानपुर मुड़िया स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम के शिव मंदिर परिसर में आयोजित रामकथा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कथाव्यास संत अंजलि शरण का अभिनंदन किया, रामकथा का श्रवण किया और मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद परिसर में बने अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। यह धार्मिक आयोजन ब्रह्मलीन महंत शांतिनाथ जी की स्मृति में महंत हनुमंत नाथ जी की ओर से आयोजित किया गया था।
रामराज्य में हर वर्ग को सुरक्षा और सम्मान का अवसर
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य का अर्थ ऐसी व्यवस्था से है, जिसमें किसान, नौजवान, व्यापारी, बेटियों और समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षित वातावरण मिले। सरकार बिना भेदभाव के पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।
उन्होंने वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय दंगे और अराजकता की स्थिति रहती थी, जबकि आज प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि देश तुष्टीकरण के बजाय संतुष्टीकरण और सर्वसमावेशी विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा, युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार और किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गरीब, किसान, नौजवान और जरूरतमंद परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।
500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में बदली तस्वीर
मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए करीब 500 वर्षों तक संघर्ष चला। उन्होंने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय रामभक्तों को अयोध्या जाने से रोका जाता था और रामनगरी में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव था।
उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अयोध्या को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित आधुनिक सुविधाओं का विकास हुआ है। अब प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं और उन्हें बेहतर व्यवस्थाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीराम के आगमन की स्मृति में प्रज्ज्वलित होने वाला प्रत्येक दीप प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना और आस्था को नई ऊर्जा देगा।
रामकथा और रामलीला भारतीय संस्कृति की पहचान
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता है। अलग-अलग भाषाओं, वेशभूषाओं और खानपान के बावजूद देशवासी एक सांस्कृतिक सूत्र में बंधे हैं। श्रीमद्भागवत और रामकथा की परंपरा हजारों वर्षों से समाज को दिशा देती आ रही है।
उन्होंने कहा कि फसल कटने के बाद गांवों में रामलीला का आयोजन और अखंड रामायण पाठ हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। गांवों के कलाकार रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के चरित्र को शब्दों में पिरोकर आने वाली पीढ़ियों को मर्यादा, कर्तव्य और आदर्श जीवन की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से मन की नकारात्मकता दूर कर सकारात्मक विचारों को जीवन में अपनाना चाहिए। भगवान श्रीराम के आदर्शों से व्यक्ति को जीवन की सही दिशा मिलती है।
काशी से मथुरा-वृंदावन तक धार्मिक स्थलों का विकास
मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले काशी में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब हजारों श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने मथुरा-वृंदावन की भक्ति परंपरा, बरेली की नाथ नगरी के रूप में पहचान और लखीमपुर में धार्मिक पर्यटन के विकास का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भी आवश्यक है।
महंत शांतिनाथ महाराज के योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत शांतिनाथ महाराज को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व निराला और फक्कड़ स्वभाव का था। वह वर्ष 1995-96 से इस क्षेत्र में रह रहे थे और आश्रम के निर्माण एवं विकास को लेकर चर्चा करते रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों बरेली दौरे के दौरान भी महंत जी ने इस आयोजन का जिक्र किया था और फोन पर तैयारियों की जानकारी लेते रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज यहां पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण, स्वच्छता और संतों का सानिध्य देखकर मन प्रसन्न हुआ। इसी परिसर में महंत शांतिनाथ महाराज की समाधि है। उनके नाम पर भंडारा और धार्मिक आयोजन होना श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।
संतों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी मिलें) संजय सिंह गंगवार, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन करते हुए जय श्रीराम का उद्घोष किया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







