आज की ताजा खबर

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी पर भड़के व्यापारी, राज्यपाल से लगाई गुहार

top-news

समाजवादी व्यापार सभा ने जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, छोटे दुकानदारों के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। दीपावली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी और जांच अभियान को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश ने छोटे व्यापारियों के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।

जिलाध्यक्ष राजकिशोर जायसवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि त्योहार के समय मिठाई विक्रेताओं, हलवाइयों, पटरी दुकानदारों और छोटे खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर जांच के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इससे छोटे व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है। व्यापार सभा ने मांग की है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ व्यापारियों के सम्मान और उनके आजीविका के अधिकारों की भी रक्षा की जाए।

नमूना लेने और निरीक्षण की निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पारदर्शी ढंग से पालन हो तथा जांच के नाम पर धमकाने, अवैध वसूली और अनावश्यक उत्पीड़न की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में छोटे दुकानदारों के लिए जागरूकता अभियान चलाने और प्रत्येक जनपद में प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था स्थापित करने की भी मांग की गई है। व्यापार सभा ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा कानूनों का विरोध नहीं, बल्कि उनके निष्पक्ष और पारदर्शी क्रियान्वयन के साथ छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करना उसका उद्देश्य है।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव रवि मद्देशिया उदय नारायण गुप्ता इलियास अंसारी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय गुप्ता शाहिद लारी वाजिद अली चंद्रभान मद्धेशिया परवेज आलम मोहम्मद रफी औरंगजेब खान मुस्ताक अंसारी तीर्थराज गिरि प्रियेश गोंड़ शम्भू यादव विपिन कुमार विवेक यादव राजन यासीन अली  हां जी काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *