आज की ताजा खबर

राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल करेंगी संबोधित

top-news

संगठन की मजबूती, विस चुनाव पर है निगाह : डा पल्लवी पटेल

अपना दल कमेरावादी का 32 वां स्थापना दिवस आज

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। अपना दल कमेरावादी का 32 वां स्थापना दिवस समारोह पर सरदार पटेल संस्थान, अपोलीबाग, प्रयागराज के मैदान में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मनाया जाएगा। इस दौरान विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल  एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल  संबोधित करेंगी।

अपना दल कमेरावादी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने आज बताया कि पार्टी स्थापना के 32 वर्ष हो चुके है सभी जिलों में संगठन का गठन हो चुका है और बडी संख्या में लोग पार्टी से जुडे है। स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल,अपना दल कमेरावादी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप पटेल, अजय पटेल, उमेश पटेल सहित अन्य प्रमुख लोग विचार व्यक्त करेंगे।

उधर स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने आज शाम को करते हुए पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और यूपी के विधानसभा चुनाव - 2027 पर निगाह है। उन्होंने कहा कि यूपी विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी बहुत गंभीर है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *