आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
प्रयागराज में पांच दिन तक चला प्रदेशीय एथलेटिक्स का रोमांच
- दैनिक लोक भारती
- 03 Nov, 2026
खेलों के महाकुंभ में वाराणसी 117 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन
वाराणसी ने तीन वर्गों में जमाया दबदबा, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ - अयोध्या ने जीते खिताब
रिकॉर्ड विश्लेषण कर लक्ष्य साधने की दी सीख : भगवती सिंह
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह, जेडी डा ब्रजेश मिश्रा, डीआईओएस डा संतोष राय ने खिलाडियों को किया प्रोत्साहित
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। 70वें प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के खेल महाकुंभ का आज भव्य समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुआ। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड पर अपनी प्रतिभा, दमखम और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 117 अंक अर्जित किए और ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह, विशिष्ट अतिथि जेडी डा बृजेश कुमार मिश्रा, डीआईओएस डा संतोष कुमार राय ने विजेता खिलाडियों को ट्राफी और मेडल प्रदान किया।
वाराणसी ने सीनियर बालक, सीनियर बालिका और जूनियर बालिका वर्ग में चैंपियन बनकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ ने जूनियर बालक और सब-जूनियर बालक वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग में अयोध्या की टीम ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह थे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पांच दिनों तक सुचारू रूप से चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के रिकॉर्ड का बारीकी से विश्लेषण कर अपनी तैयारी को और मजबूत बनाएं।
उन्होंने एसजीएफआई की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को अपने पासपोर्ट बनवाकर तैयार रखने की सलाह भी दी।
मुख्य अतिथि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति, संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक की भूमिका की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. बृजेश मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में पीछे रह गए एथलीटों का भी उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक ऊर्जा, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में वाराणसी ने सीनियर बालक, सीनियर बालिका और जूनियर बालिका वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। छह वर्गों के मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
सीनियर बालक वर्ग मे गोल्ड: वाराणसी 38 अंक, सिल्वर आगरा 26 अंक और कांस्य सहारनपुर 24 अंक प्राप्त किया।
सीनियर बालिका वर्ग में गोल्ड वाराणसी में 38 अंक,- सिल्वर में मेरठ 34 अंक और कांस्य गोरखपुर 30 अंक के साथ विजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में गोल्ड गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 43 अंक, सिल्वर प्रयागराज 26 अंक और कांस्य मुरादाबाद 21 अंक प्राप्त किया।
जूनियर बालिका वर्ग मे गोल्ड वाराणसी को 41 अंक, सिल्वर मेरठ को 22 अंक और कांस्य गोरखपुर को 19 अंक मिला है।
सब-जूनियर बालक वर्ग में गोल्ड गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ को 24 अंक, सिल्वर विंध्याचल को 10 अंक और- कांस्य सहारनपुर को 9 अंक मिले। सब-जूनियर बालिका वर्ग में गोल्ड अयोध्या को 24 अंक, सिल्वर को मुरादाबाद 20 अंक और कांस्य गोरखपुर को 15 अंक मिले।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी. प्रतिज्ञा पात्रा और जगत नदिनी का शानदार प्रदर्शन रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सब -जूनियर वर्ग में गोरखपुर की रेजिना यादव ने 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग में गोरखपुर की प्रतिज्ञा पात्रा ने 500 मीटर, 4 किलोमीटर वॉक/दौड़, 800 मीटर और 3000 मीटर स्पर्धाओं में शानदार सफलता हासिल की। वहीं, वाराणसी की जगत नदिनी ने शॉटपुट, लंबी कूद और त्रिकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।
अण्डर - 17 बालिका वर्ग में अनामिका ने हर्डल में लगाई स्वर्णिम छलांग। 400 मीटर हर्डल में गोरखपुर की अनामिका ने गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रयागराज की अनुष्का ने सिल्वर और मुरादाबाद की जान्हवी यादव ने कांस्य पदक जीता।

ई_पेपर
