आज की ताजा खबर

पूर्व आईपीएस जुगल किशोर बने सर्वजन सनातन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

top-news

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। सर्वजन सनातन पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को सशक्त, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व आईपीएस जुगल किशोर तिवारी को पार्टी का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. नागेश्वर राव ने की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  एम. नागेश्वर राव  ने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व आईपीएस  जुगल किशोर का प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश में पार्टी को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों एवं विचारधारा को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाने तथा संगठन का प्रदेशव्यापी विस्तार करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि

पार्टी का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक मजबूत, सक्रिय एवं अनुशासित संगठनात्मक ढाँचे का निर्माण होगा तथा राष्ट्रहित, जनहित, सामाजिक समरसता, समान अधिकार एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त पार्टी परिवार की ओर से  जुगल किशोर को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।

पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संगठन नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा। इस पर पूर्व आईपीएस जुगल किशोर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौपा है उसका कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को विस्तार देते हुए मजबूती प्रदान करूंगा। महोबा निवासी पूर्व आईपीएस जुगल किशोर तिवारी वर्ष - 2008 बैच के आईपीएस थे। छह वर्ष स्टेट पुलिस आफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष थे उस दौरान कई महत्वपूर्ण सुधार किया। पूर्व आईपीएस जुगल किशोर तिवारी की गणना पुलिस के दबंग अफसरो और माफियाओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए होती है। वह मृदुभाषी, व्यवहार कुशल, कुशल संगठनकर्ता और लोगों की मदद के लिए जाने जाते है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *